आज दिनांक 23.09.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा आगामी पितृपक्ष मेला-2026 के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के दृष्टिगत विष्णुपद अस्थायी थाना, गया का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक, गया, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), गया सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। वरीय पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु बेहतर समन्वय, सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।