बारीपदा। बारीपदा शहर में फिनेस्टा कंपनी का नया अत्याधुनिक शोरूम शुरू हुआ है। शहर के 18 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित दारोगाडाही गोलाई में फर्नीचर वर्ल्ड तथा चंदन एंटरप्राइजेज के ऊपरी मंजिल पर फिनेस्टा के नए आउटलेट का शुभारंभ किया गया।इस शोरूम में एल्युमिनियम डोर, यूपीवीसी डोर, डब्ल्यूपीसी डोर के साथ-साथ वुडेन डोर एवं विभिन्न प्रकार की खिड़कियां उपलब्ध कराई गई हैं। गुरुवार को शुभ मुहूर्त में बारीपदा नगरपाल कृष्णानंद महांती के करकमलों से शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया गया।उद्घाटन समारोह में कंपनी के ओडिशा प्रमुख स्मृति रंजन महांती, आंचलिक प्रमुख अंतर्ज्यामी प्रधान, स्थापना प्रमुख सत्यवान सेनापति, शोरूम की संचालिका सुस्मिता पंडा तथा फर्नीचर वर्ल्ड के मालिक चंदन पंडा सहित मयूरभंज जिले के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।शोरूम की संचालिका सुस्मिता पंडा ने कहा कि फिनेस्टा भारत के बाजार में एक प्रमुख ब्रांड है। अब इस ब्रांड के उत्पाद बारीपदा के लोगों को उनके घर के पास उपलब्ध होंगे। लोगों तक ब्रांड के सभी उत्पाद सुविधाजनक एवं किफायती कीमत पर पहुंचाना शोरूम का मुख्य उद्देश्य है। उद्घाटन के पहले दिन ही आधुनिक घरों के लिए उपलब्ध उत्पादों ने ग्राहकों का ध्यान आकर्षित किया।वहीं, फर्नीचर वर्ल्ड के मालिक चंदन कुमार पंडा ने बताया कि एक ही छत के नीचे ग्रेनाइट, प्रतिष्ठित कंपनियों की टाइल्स, मॉड्यूलर किचन, दरवाजे-खिड़कियां, सोफा, डाइनिंग टेबल सहित घर की सुंदरता बढ़ाने वाले विभिन्न प्रकार के होम डेकोरेशन उत्पाद उपलब्ध होंगे।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज की रिपोर्ट।