प्रेस विज्ञप्ति
पितृपक्ष महासंगम-2026, गया
पितृवाटिका : “एक पेड़ पूर्वजों के नाम”
गया, 26 सितम्बर 2026।
पितृपक्ष महासंगम-2026 के अवसर पर जिला प्रशासन, गया एवं वन विभाग, गया के सहयोग से “पितृवाटिका – एक पेड़ पूर्वजों के नाम” अभियान के तहत आज पितृवाटिका के निर्धारित स्थल खटकाचक में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर पितृवाटिका परिसर में कुल 41 पौधों का रोपण किया गया। यह पहल पूर्वजों की स्मृति को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने तथा पितृपक्ष के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को हरित संरक्षण के संदेश के साथ आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
“एक पेड़ पूर्वजों के नाम” की भावना के साथ लगाए गए ये पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण संरक्षण, हरियाली और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देंगे। पितृवाटिका का उद्देश्य श्रद्धा एवं स्मृति को प्रकृति संरक्षण से जोड़ते हुए गया आने वाले श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करना है।
जिला प्रशासन, गया द्वारा नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे अपने पूर्वजों की स्मृति में एक पौधा अवश्य लगाएं और उसके संरक्षण एवं संवर्धन में सहभागी बनें। यह पहल पितृपक्ष की परंपरा को पर्यावरणीय जिम्मेदारी के साथ जोड़ने का एक सार्थक प्रयास है।
“एक पेड़ पूर्वजों के नाम — प्रकृति के नाम, आने वाली पीढ़ियों के नाम।”
रिपोर्टर – त्रिलोकी नाथ गयाजी, बिहार