ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

पितृपक्ष मेला 2026में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़, मेला क्षेत्र में 78मेडिकल कैंप संचालित l

```

*पितृपक्ष मेला 2026 में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़, मेला क्षेत्र में 78 मेडिकल कैंप संचालित*

गया, 26 सितंबर 2026, पितृपक्ष मेला 2026 के अवसर पर देश-विदेश से गया पहुंच रहे तीर्थयात्रियों को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेला क्षेत्र में व्यापक चिकित्सा व्यवस्था की गई है। राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार एवं गया जिला स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से पूरे मेला क्षेत्र में कुल 78 मेडिकल कैंप संचालित किए जा रहे हैं। इन मेडिकल कैंपों के माध्यम से तीर्थयात्रियों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार, आवश्यक दवाइयां एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है।
पितृपक्ष मेला के प्रथम दिन बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों ने विभिन्न मेडिकल कैंपों में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। आज कुल 1703 तीर्थयात्रियों को ओपीडी (OPD) के माध्यम से चिकित्सा सेवा प्रदान की गई। मेडिकल कैंपों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य जांच करते हुए आवश्यक उपचार एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेला क्षेत्र में स्थापित मेडिकल कैंपों को तीर्थयात्रियों की सुविधा एवं आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण स्थानों पर संचालित किया जा रहा है, ताकि किसी भी तीर्थयात्री को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सके। कैंपों में आने वाले मरीजों की जांच के साथ-साथ आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
आज की चिकित्सा व्यवस्था के तहत 1703 ओपीडी मरीजों का उपचार किया गया। वहीं 04 मरीजों को आईपीडी (IPD) में भर्ती कर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। किसी भी मरीज को रेफर करने की आवश्यकता नहीं पड़ी तथा आज कुल रेफरल मरीजों की संख्या 0 रही।
मेला क्षेत्र में बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों की मौजूदगी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल टीमों को पूरी तरह अलर्ट मोड में रखा गया है। मेडिकल कैंपों में तैनात चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं पर लगातार नजर बनाए हुए हैं तथा जरूरत पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा रहे हैं।
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि पितृपक्ष मेला में आने वाले प्रत्येक तीर्थयात्री को सुगम, सुरक्षित एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो। मेला अवधि के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित निगरानी करते हुए आवश्यकतानुसार चिकित्सा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा।
आज की स्वास्थ्य सेवा का संक्षिप्त विवरण:
कुल मेडिकल कैंप: 78
ओपीडी में उपचारित तीर्थयात्री: 1703
आईपीडी में भर्ती: 04
रेफरल: 00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *