ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

​मोमोज के पूरे पैसे मांगने पर दबंग का तांडव, दो युवकों से जमकर मारपीट, काउंटर तोड़ा

```

खुर्जा। नगर के देवी मंदिर के निकट गली नंबर 3/5 स्थित एक मोमोज की दुकान पर पैसे मांगने को लेकर दबंगई का मामला सामने आया है। मोमोज खाने के बाद तय दाम से कम रुपये देने का विरोध करने पर एक दबंग ने दुकान में घुसकर दो कर्मचारियों के साथ बेरहमी से मारपीट की और दुकान का काउंटर भी तोड़ दिया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ​पीड़ित हिमांशु पुत्र राजकुमार (निवासी- पानी की टंकी, अहीरपाड़ा, थाना खुर्जा नगर) द्वारा खुर्जा नगर कोतवाली में दी गई लिखित शिकायत के अनुसार, वह देवी मंदिर के पास मोमोज की दुकान पर काम करता है। शनिवार (26 सितंबर 2026) की शाम करीब 5:45 बजे बिजली घर के पीछे रहने वाला एक व्यक्ति (नेरु शर्मा) दुकान पर आया और उसने डेढ़ प्लेट मोमोज खाए। ​आरोप है कि जब पीड़ित ने मोमोज के पैसे मांगे, तो वह तय रकम से 5 रुपये कम देने लगा। इसका विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगा। देखते ही देखते दबंगई दिखाते हुए आरोपी दुकान के अंदर खींचकर घुस आया और वहां मौजूद कर्मचारियों (दीपांशु गुप्ता और अमित) को बुरी तरह मारना-पीटना शुरू कर दिया। दबंग ने दुकान का काउंटर भी तोड़ दिया। मारपीट में कर्मचारियों को लहूलुहान और गंभीर रूप से घायल (अधमरा) करने के बाद आरोपी गोली मारने और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। ​पीड़ित ने थाना कोतवाली खुर्जा नगर पुलिस को नामजद लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मंदिर चौकी प्रभारी अतुल कुमार ने बताया की शिकायत पत्र और दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है आरोपी पर कानूनी कार्यवाही की जायेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *