ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

कुपोषण के खिलाफ आंगनबाड़ी से उठी मुहिम, कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं का सम्मान; ‘आंगन मिलन सेवा’ में दिखा जनसहभागिता का रंग

```

कुपोषण के खिलाफ आंगनबाड़ी से उठी मुहिम, कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं का सम्मान; ‘आंगन मिलन सेवा’ में दिखा जनसहभागिता का रंग

638051

बालोद, छत्तीसगढ़, 27 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बालोद जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रमों का उद्देश्य कुपोषण दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ जमीनी स्तर पर काम कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का उत्साह बढ़ाना है।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों, सब्जियों और अनाजों से आकर्षक रंगोली एवं प्रदर्शनी लगाई गई। इनके माध्यम से संतुलित आहार और पोषण के महत्व की जानकारी दी गई। गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं और बच्चों ने कार्यक्रम में भाग लिया। माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ टीकाकरण एवं पोषण शिक्षा को लेकर विशेष जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं ‘कुपोषण मुक्ति का संकल्प’ के तहत जनभागीदारी से कुपोषित बच्चों को स्वस्थ बनाने के लिए ठोस लक्ष्य निर्धारित किए गए।

आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-3 की कार्यकर्ता संगीता आरदा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच जुड़ाव मजबूत होता है। उन्होंने सम्मान मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन उन्हें और अधिक ऊर्जा के साथ सेवा करने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सम्मान भी किया गया। आयोजन के माध्यम से समुदाय में स्वास्थ्य, पोषण और बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *