उत्तर प्रदेशताजा खबरलेटेस्ट न्यूज़

रक्तदान महादान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

```html id="cyap7e" ```

रानी बड़ोद।

चित्रकूट धाम आश्रम, रानी बड़ोद में आज “रक्तदान महादान” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रानी बड़ोद एवं बड़ोद राणा के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया और मानव सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक आदरणीय घनश्याम जी चंद्रवंशी विशेष रूप से पधारे। उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान एक महान सेवा कार्य है और समाज के युवाओं को आगे भी ऐसे पुनीत कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने रक्तदान शिविर के सफल आयोजन एवं युवाओं की सहभागिता के लिए सभी युवाओं को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की रूपरेखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य पंकज जी मेवाड़ा द्वारा तैयार की गई। कार्यक्रम के प्रभारी राहुल जी मेवाड़ा, संचालक प्रज्ञा इलेक्ट्रिकल्स (MPEB) एवं प्रभारी – शांति निकेतन कॉलेज, ने कहा कि “रक्तदान वास्तव में महादान है। हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान जैसे सेवा कार्यों में भाग लेना चाहिए।”

शिविर में युवाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने समाज में मानव सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और रक्तदान के प्रति जागरूकता का सकारात्मक संदेश दिया।

जिला व्यूरो चीफ विशाल चिडार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *