उत्तर प्रदेशताजा खबरलेटेस्ट न्यूज़

बिजली चोरी की चेकिंग करने गई विद्युत टीम से मारपीट, एक और आरोपी गिरफ्तार

```html id="cyap7e" ```

बिजनौर।

चांदपुर थाना क्षेत्र के बागड़पुर गांव में बिजली चोरी की चेकिंग करने गई विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में प्रकाश में आए आरोपी उपकार सिंह पुत्र तेजपाल सिंह निवासी ग्राम बागड़पुर, थाना चांदपुर, जनपद बिजनौर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर 2026 को अवर अभियंता (जेई) सुदीप कुमार शर्मा ने थाना चांदपुर में तहरीर दी थी। जेई के मुताबिक वह विद्युत विभाग की टीम के साथ बागड़पुर स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में विद्युत चोरी की चेकिंग के लिए गए थे। इसी दौरान आरोप है कि संजीव नामक व्यक्ति ने अन्य लोगों को बुला लिया और जेई तथा उनकी टीम के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई।

तहरीर में सरकारी कार्य में बाधा डालने और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था। साथ ही जेई की ओर से आरोप लगाया गया कि अंकित नामक व्यक्ति ने इससे पहले फोन पर भी धमकी दी थी।

मामले में थाना चांदपुर पुलिस ने मु0अ0सं0 570/2026 दर्ज किया था। विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 109(1) बीएनएस और धारा 7 सीएलए एक्ट की बढ़ोतरी की गई।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में मयंक पुत्र संजीव और संजीव पुत्र कल्याण सिंह निवासीगण ग्राम बागड़पुर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब विवेचना में प्रकाश में आए उपकार सिंह को भी पुलिस ने 27 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर लिया।

जिला बिजनौर 

नसीम मलिक ब्यूरो चीफ बिजनौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *