झांसी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती कमलेश कच्छल, जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार ने 26 सितंबर को जिला कारागार झांसी का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान बंदियों से जुड़ी व्यवस्थाओं सहित कारागार की सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को देखा गया। अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा आवश्यक दिशा-निर्देशों का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।