थाना उसावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौशाला केयर टेकर दानवीर गिरफ्तार।
उसावां/बदायूं। थाना उसावा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौशाला केयर टेकर दानवीर निवासी गांव संजरपुर थाना अलापुर को गिरफ्तार किया है पुलिस के मुताबिक दानवीर गोबध और सरकारी धन के दुरुपयोग से संबंधित मुकदमे में वांछित चला था पुलिस ने दानवीर को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।
यह मामला म्याऊं ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत अभिगांव गौशाला का है अभिगांव गौशाला में 20 गौवशों की मौत हो गई थी और 120 गोवश गंभीर हालत में बीमार पड़े हुए थे सूचना मिलते ही ग्रामीण और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गौशाला पहुंचकर हंगामा किया था और उसका वीडियो बनाकर प्रकाशित किया था उसकी सूचना जनपद के उच्च अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया था एसएसपी और जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी दातागंज ने गौशाला पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया था उसके बाद एनजीओ संचालक और केयर टेकर पर मुकदमा दर्ज किया था इस मुकदमे में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दानवीर को गिरफ्तार कर लिया है ।