थाना अलापुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चोरी हुए जेवरात और नगदी के साथ एक चोर को किया गिरफ्तार।

अलापुर/बदायूं। अलापुर पुलिस ने थाने पर दर्ज चोरी के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके पास से चोरी किए गए जेवरात और नगदी बरामद हुई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
मुखबिर की सूचना पर थाना अलापुर पुलिस ने इलमान पुत्र रिजवान निवासी कबूलपुरा गोटिया थाना कोतवाली बदायूं को गिरफ्तार किया जिसके पास से एक जोली पायल सफेद धातु, एक जोड़ी तौडिया, एक जोड़ी खडुए,एक जोड़ी हथफुल, एक चैन, एक कंगना, एक पेन, दो लौंग, एक जोड़ी टाप्स, 8 अंगूठी,तीन कडे, दो कंगन, सहित 7000 रुपये बरामद हुए 25 सितंबर को पीड़ित द्वारा लिखित शिकायत कर अज्ञात चोर द्वारा पीड़ित के भाई मुकर्रब अली खां के घर में घुसकर चांदी सोने के जेवर और रूपये की चोरी करने के संबंध में थाना अलापुर पर मुकदमा दर्ज किया गया था जिस पर खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी इलमान को गिरफ्तार किया है।