दुद्धी (सोनभद्र)।इनर व्हील क्लब दुद्धी की ओर से आज मंगलवार को स्थानीय टाऊन क्लब क्रिकेट खेल मैदान पर छात्राओं का खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी की छात्राओं ने बढ़ कर हिस्सा लिया ।दौड़ में 200 ,100 और 400 मीटर की दौड़ शामिल रहा ।विजेता हुई प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कृत किया गया ।
इस मौके पर इनर व्हील क्लब दुद्धी की प्रेसिडेंट लीना जायसवाल,
सेक्रेटरी माधवी जायसवाल ,तारा जायसवाल, विनीता मसीह, मनोरमा जायसवाल,
संचिता श्रीवास्तव के साथ अन्य सदस्य और छात्राएं उपस्थित रही।
