बारीपदा, 28/09/2026: स्थानीय शहीद स्मृति भवन में ‘आमे, बारीपदा’ के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय वार्षिक नौ दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव की सातवीं शाम दो प्रभावशाली नाटकों के नाम रही। बारीपदा के ‘युगेच्छा’ द्वारा प्रस्तुत ‘शेषरे धरमा कहिला’ तथा लखनऊ के ‘निपा रंगमंडली’ द्वारा प्रस्तुत ‘शिकस्ता’ ने अपने सशक्त अभिनय और कथानक से दर्शकों को स्तब्ध कर दिया।संध्या के पहले नाटक ‘शेषरे धरमा कहिला’ की रचना ओडिया सिने जगत के प्रसिद्ध अभिनेता स्वर्गीय विजय महांति ने की थी, जबकि इसका निर्देशन संतोष महांति ने किया। नाटक में प्रयास शतपथी, प्रसन्न कुमार महांति, रणजीत कुमार साहू, सुब्रत कुमार बसा, कुंदन कुमार भंज, सरोज कुमार शतपथी, जगदीश चंद्र दास, अभिषेक महापात्र, बाल कलाकार जय कुमार पुहान तथा काकली नंदी, राजनंदिनी दास, दीप्ति स्मिता साहू, शैलेन्द्री राय और शुभस्मिता साहू ने अभिनय किया।नाटक में प्रकाश व्यवस्था राजेश कुमार दास, ध्वनि व्यवस्था गुहिराम जेना एवं ऊर्जा महांति, संगीत कालू बाबू, मंच सज्जा नरसिंह बारिक तथा मंच संचालन ज्ञानरंजन पंडा और सत्यानंद शेजपड़ा ने संभाला।दूसरे नाटक ‘शिकस्ता’ का मंचन लखनऊ की निपा रंगमंडली द्वारा किया गया। भारतेंदु कश्यप एवं सूर्य मोहन कुलश्रेष्ठ द्वारा लिखित और निर्देशित इस नाटक में सूर्य मोहन कुलश्रेष्ठ एवं मृदुला भारद्वाज ने अभिनय किया। प्रकाश व्यवस्था सुजीत सिंह यादव, मंच संचालन एवं संगीत सुमित श्रीवास्तव तथा मंच सज्जा विपिन प्रताप राव एवं नील गुप्ता ने संभाली।दोनों नाटकों में कलाकारों के शानदार और प्रभावशाली अभिनय ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।कार्यक्रम का आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. कैलाश चंद्र महांति की अध्यक्षता में हुआ। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त फिल्म निर्देशक गदाधर पुटी, ई. पीतवास सेठी तथा बारीपदा बीईओ अनुजा माधुरी दास सहित अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर महोत्सव का उद्घाटन किया और इसकी सफलता की कामना की।विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए ई. मानस षडंगी, प्रोफेसर श्रीनिवास भंज और निर्माता नंदिकेश शेजपड़ा को ‘मयूरभंज महासम्मान’ से सम्मानित किया गया। वहीं प्रसिद्ध लेखक, अभिनेता एवं निर्देशक राजीव पाणि, वरिष्ठ अभिनेता-निर्देशक संतोष महांति तथा अभिनेता-निर्देशक सूर्य मोहन कुलश्रेष्ठ को ‘स्मृति सम्मान’ प्रदान किया गया। इसके अलावा डॉ. चंद्रावती बेहरा और चित्रकार प्रणति पटनायक को ‘प्रतिभा सम्मान’ से सम्मानित किया गया।विशिष्ट अभिनेता एवं निर्देशक तथा समिति के सचिव चिन्मय दास पटनायक ने स्वागत भाषण एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।महोत्सव के मीडिया संयोजक सोमनाथ सिंह ने बताया कि मंगलवार को नाट्यम, अनुगुल द्वारा प्रस्तुत ‘चित्रलिपि’ तथा मिरर थिएटर ग्रुप, बेलपहाड़ द्वारा प्रस्तुत ‘उल्फी’ नाटकों का मंचन किया जाएगा।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज।