खुर्जा। भारतीय जनता पार्टी खुर्जा नगर द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प यात्रा’ का जेवर अड्डा चौराहे पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और आम जनता ने पुष्प वर्षा कर भव्य अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि वडनगर (गुजरात) से उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी तक निकाली जा रही यह यात्रा उनके सार्वजनिक जीवन व सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने तथा जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है।
नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस स्वागत समारोह में भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय लोग एकत्रित हुए। जेवर अड्डा चौराहे पर कार्यकर्ताओं के भारी उत्साह के बीच पूरी यात्रा का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सांसद और भाजपा नेताओं ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने तथा उनके जन्मदिन (17 सितंबर) के उपलक्ष्य में यह सेवा यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी जी के सुशासन, जन कल्याणकारी योजनाओं और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है साथ ही भाजपा नेता एवं बॉलीवुड लेखक मुकेश कुमार मासूम ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा के कुशल नेतृत्व में यात्रा का शानदार आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना है। इस अवसर पर नगर महामंत्री नवीन माहौर, नगर मीडिया प्रभारी प्रांशु बंसल, नगर उपाध्यक्ष राकेश वाल्मीकि, सोनू पंडित, त्रिवेंद्र राजौरा, नगर मंत्री मनीष गोयल, सर्वेंद्र पंडित, सुनील गौतम तथा कार्यक्रम संयोजक व सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार मौजूद रहे। साथ ही पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह, शंभू सिंह राघव, अभिषेक अग्रवाल, दिनेश चौधरी, भगवानदास सिंगल, सतीश वाल्मीकि, आकाश अरोड़ा, उषा शर्मा, छोटू चौधरी, सी पी चौधरी, देव दीपक राणा, पारुल बंसल, अजय वाल्मीकि, ब्रह्म प्रकाश वाल्मीकि, राकेश प्रजापति, शेखर पंडित, अरुण वाल्मीकि, बनवारी लाल बाल्मीकि, शशांक अग्रवाल, रेखा शर्मा, चंद्रभान रजक, अनुपम माथुर, पूरन चंद शर्मा, सतीश चंद्र दिवाकर, सत्येंद्र जादौन, सांसद प्रतिनिधि सत्य प्रकाश सिंह, सुरेश शर्मा और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दीपक गर्ग सहित कई गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे