सोनभद्र। जिले में पुलिस प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल हुआ है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर दिया है। इस बदलाव में कई थानों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है।
एसपी के आदेश के अनुसार प्रणय प्रसून श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक अनपरा से प्रभारी निरीक्षक ओबरा, राजेश जी चौबे थानाध्यक्ष पिपरी से थानाध्यक्ष अनपरा, जितेन्द्र सरोज चौकी प्रभारी रेनुकूट से थानाध्यक्ष म्योरपुर, अजय कुमार श्रीवास्तव चौकी प्रभारी बीना से थानाध्यक्ष पिपरी, संतोष कुमार सिंह थानाध्यक्ष म्योरपुर से चौकी प्रभारी डाला और महिला उपनिरीक्षक रीता यादव थाना पिपरी से थानाध्यक्ष महिला थाना रॉबर्ट्सगंज बनाए गए हैं।
यह फेरबदल कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। नई तैनाती के बाद सभी अधिकारी अपने अपने नए थानों में पदभार संभाल लेंगे।
एसपी अभिषेक वर्मा ने इस बदलाव के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह रूटीन ट्रांसफर है, जिसका मकसद पुलिसिंग को और प्रभावी बनाना है।