छात्रावास, खेलकूद व अन्य सुविधाओं की ली जानकारी, आवश्यक निर्देश दिए
दुद्धी (सोनभद्र)।जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने शनिवार को बनवासी कल्याण आश्रम का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में रह रहे बच्चों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा छात्रावास में बच्चों के रहने, भोजन, शिक्षा, खेलकूद एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने छात्रावास परिसर का निरीक्षण करते हुए बच्चों के रहने की व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय सहित उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखी। उन्होंने बच्चों के लिए उपलब्ध खेलकूद की सुविधाओं तथा उनकी गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आश्रम में रहने वाले बच्चों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने बच्चों की सुविधाओं एवं आश्रम में उपलब्ध व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने आश्रम में आवश्यक सुविधाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।
