सहारनपुर बिहारी गढ
जनपद के थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के गाँव सतपुरा में सोलानी नदी के पुल के नीचे एक अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि ग्रामीण जब पुल के पास से गुजर रहे थे, तो उन्होंने पुल के नीचे एक शव पड़ा देखा। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत इसकी सूचना बिहारीगढ़ पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बाहर निकलवाया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।आशंका जताई जा रही है कि शव 1=2 दिन पुराना हो सकता है।
पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में संपर्क किया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़