दिल्ली।
न्याय एवं अधिकार समिति की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक दिल्ली स्थित V3S मॉल के चाय लीला में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती और आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुकरेजा जी का शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर नागरिक अभिनंदन किया गया। समिति के पदाधिकारियों श्री प्रमोद सिंह, श्री महेंद्र सिंह, श्री अरविंद प्रभाकर एवं श्री शमशेर आलम ने उनका सम्मान किया।
बैठक में सामाजिक न्याय, संगठन की मजबूती तथा जन-जन तक अधिकारों की जानकारी पहुंचाने को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। सदस्यों ने संस्था के कार्यों को गति देने और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
न्यूज़ — अरविंद प्रभाकर, दिल्ली