बिहार मोतीहारी से अमरजीत सिंह*
*प्रांतीय भारत को जानो प्रश्न मंच* में मोतिहारी के *ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल* ने लहराया परचम।
भारत विकास परिषद, उत्तर बिहार प्रांत की प्रांतीय स्तरीय भारत को जानो प्रश्न मंच प्रतियोगिता-2026 का आयोजन मुजफ्फरपुर के बेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित भारत विकास परिषद दिव्यांग केंद्र में किया गया। प्रतियोगिता में शिवहर, दरभंगा, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, सहरसा सहित विभिन्न जिलों से कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग की सात-सात टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल, मोतिहारी के श्याम कुमार एवं आदर्श कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह टीम भारत विकास परिषद, *शाखा सुंदरम*, मोतिहारी का प्रतिनिधित्व किया
वहीं वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा के टैगोर पब्लिक स्कूल, सिमरी बख्तियारपुर के दिव्यांशु कुमार एवं प्रियांशु कुमार ने शानदार प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की। यह टीम महर्षि अरविंद शाखा, सिमरी बख्तियारपुर का प्रतिनिधित्व किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगीत से हुआ। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्षा प्रो. पुतुल सिन्हा, प्रांतीय महासचिव सुधीर कुमार सिंह, क्षेत्रीय वित्त सचिव सीए के.के. चौधरी, प्रांतीय वित्त सचिव सी.ए. विकास कुमार सिंह, प्रांतीय संगठन सचिव डॉ. नवनीत शांडिल्य तथा क्षेत्रीय संयोजक-संपर्क अमरनाथ प्रसाद सहित परिषद के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भारत को जानो प्रश्न मंच का उद्देश्य विद्यार्थियों में देश के इतिहास, संस्कृति, महापुरुषों एवं भारतीय मूल्यों के प्रति ज्ञान और संस्कार की भावना विकसित करना है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता टीमें अब 6 दिसंबर को कोलकाता में आयोजित होने वाली क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
मोतिहारी की ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल की टीम के प्रांतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर भारत विकास परिषद, शाखा सुंदरम, मोतिहारी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई दी तथा आगामी क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।