बीते दिन का है जब दोनों दोस्त अपने दो अन्य दोस्तों के साथ नहाने गए थे, तभी गहरे पानी में चले गए। सुबह SDERF की टीम ने दोनों के शव नदी से बरामद किए हैं।,मामला सरबई थाना क्षेत्र के विचार घाट का है। जानकारी के अनुसार 18 बषीँय तेजस गुप्ता और 17 बषीँय अंश अवस्थी अपने दो अन्य दोस्तों के साथ केन नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए।,घटना की सूचना मिलते ही सरबई थाना पुलिस और SDERF की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। रात भर चले सर्च अभियान के बाद आज SDERF की टीम ने दोनों युवकों के शव नदी से बाहर निकाल लिए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। एक साथ दो युवकों की मौत के बाद परिजनों में मातम का माहौल है और पूरे गांव में शोक की लहर है।
नमन नायडू
ITN नेशनल NEWS छतरपुर जिला ब्यूरो