धोखाधड़ी कर नकली सोने के आभूषण बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार।

अलापुर/बदायूं। कस्बा अलापुर में ढाई लाख रुपए की नकली सोने के आभूषण बेचने का एक मामला सामने आया है जिसमें कस्बा अलापुर निवासी महिला का आरोप है कि बीमारी का झांसा देकर सोने के आभूषणों के नाम पर नकली आभूषण दे दिए जब उन्होंने सुनार से जांच करने पर पता चला कि वह आभूषण नकली है जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए धमका दिया पुलिस ने दो नामजद चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
बता दे कि कस्बा अलापुर के वार्ड नंबर 7 मोहल्ला खेड़ा निवासी अफसर जहां पत्नी हबीब ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी सखानू निवासी उबैश से जान पहचान थी वह उसकी दुकान पर कपड़े खरीदने जाती थी जब वह उसकी दुकान पर कपड़े खरीदने गई तो उबैश ने उनसे सोना खरीदने की बात कही तो उन्होंने सोना देखने के बाद उन्होंने पूछा कि सोना क्यों बेच रहे उबैश ने घर में मां की बीमारी होने का हवाला देकर 18 कैरेट का सोना कम कीमत पर बेचने की बात कही जिसमें महिला ने तीन बार में लगभग ढाई लाख रुपए की आभूषण खरीद लिए जिसके लिए उन्होंने परिवार के लोगों से रुपए उधार भी लिए थे महिला ने जब सोने की रसीद उबैश से मांगे तो वह रसीद बाद में देने की बात कही महिला ने जब आभूषण खरीदने के बाद सुनार के यहां जाकर उनकी गुणवत्ता चेक कराई तो पता चला कि वह सामान नकली है जिसके बाद वह आरोपित के पास पहुंची और आभूषण वापस लेकर रुपए देने को कहा महिला का आरोप है कि इस बात पर आरोपित भड़क गए और गाली गलौज करने लगे महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोपित रुपए बिना दिये वहां से चले गए महिला ने थाना अलापुर पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत की तो पुलिस ने आरोपी उवैश पुत्र नाजिम और लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपित उबैश को नकली माल के साथ नखासा बाजार के किनारे रोड पर खड़ा हुआ है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित उबैश को गिरफ्तार कर लिया।
थाना अध्यक्ष सनी चौधरी बताया कि उमेश,नाजिम,उबैश के दोनों भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी गाली गलौज व अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है उबैश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है आगे की करवाई की जा रही है।