ग्राम ककरा भोजपुर मैं आग से झुलसी महिला की मौत
दमोह पथरिया थाना क्षेत्र के जेरठ पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम ककरा भोजपुर निवासी एक महिला की आग से झुलझने पर इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सीमा पति राघवेंद्र सिंह राजपूत ऊर्म 45 वर्ष को आग से जलने पर परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए थे महिला के शव को जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखवाया गया था मायके पक्ष के लोग शिवनी से आए हैं उनके दमोह पहुंचने के बाद शव का पीएम करवाया गया।
लखन ठाकुर की रिपोर्ट
