ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

हमीरपुर/संचारी रोगों के नियंत्रण हेतु 01 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान* अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई संपन्न

```

*संचारी रोगों के नियंत्रण हेतु 01 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान*

अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई संपन्न

हमीरपुर 22 जून 2022
दिनांक 01 जुलाई से प्रारंभ होकर 31 जुलाई 2022 तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान के संबंध में जनपद स्तरीय अंतर विभागीय समन्वय समिति की बैठक जिलाधिकारी डॉ चंद्र भूषण की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार कक्ष में संपन्न हुई।

 

 

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशानुरूप डेंगू ,मलेरिया, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार, जापानी इंसेफेलाइटिस ,फाइलेरिया तथा अन्य संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण तथा मरीजों को त्वरित इलाज सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। अतः इसके अंतर्गत संपादित होने वाले सभी कार्यों को प्रभावी ढंग से संपादित किया जाए तथा दिए गए निर्देशों का धरातल पर अक्षरसः क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए ।

 

 

 

जिलाधिकारी ने बताया कि संचारी रोगो के नियंत्रण के लिए जनपद में दिनांक 01/07/2022 से 31/07/2022 तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा तथा 16 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा आशा कार्यकर्ता प्रत्येक घर जाकर बुखार तथा अन्य संक्रामक बीमारी के रोगियों की खोज करेंगे तथा घरों पर इनसे बचाव व जागरूकता विषयक स्टीकर लगाए जाएंगे । जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया सभी विभाग इस अभियान के सफल संचालन हेतु अपनी भूमिका पूर्ण मनोयोग से निभाएं तथा संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाये।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि सभी विभागों द्वारा इस अभियान के संबंध में अपनी कार्ययोजना बनाकर शीघ्र उपलब्ध करा दिया जाए तथा सभी कार्यों को समयबद्ध ढंग से संपादित किया जाए।
जिलाधिकारी ने बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि संचारी रोग के नियंत्रण के दृष्टिगत साफ-सफाई, सेनीटाइजेशन, फागिंग, एंटी लारवा छिड़काव किया जाए तथा जल भराव, उथले हैंडपंपों का चिन्हीकरण कराकर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाय तथा विशेष अभियान चलाकर जन जागरूकता फैलायी जाय। इसके अलावा खुली नालियों को ढकनें की व्यवस्था एवं नालियों की साफ-सफाई एंटी लारवा दवा का छिड़काव कराने के निर्देश दिये। कहा कि किसी भी दशा में जलभराव आदि नहीं होना चाहिए। कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत मॉनीटरिंग, पर्यवेक्षण, रिपोर्टिंग, अभिलेखीकरण के कार्य समुचित ढंग से संपन्न किए जाएं इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि संचारी रोगों के नियंत्रण हेतु हम सबसे पहले अपने कार्यालय एवं घर से ही इसके अंतर्गत संपादित होने वाले कार्यों की शुरुआत करें। 

 

 

 

 

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एके रावत , एसीएमओ डॉ पी के सिंह , अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महेश चंद्रा, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार यादव , समस्त एमओआईसी, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी , जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभय कुमार सागर, जिला समाज कल्याण अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका /नगर पंचायत तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे ।
ब्यूरो चीफ हमीरपुर
कैलाश चंद सोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *