ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

छत्तीसगढ़/ रायपुर:- थाना तिल्दानेवरा क्षेत्रार्न्तगत नशे से आजादी पखवाड़ा कार्यक्रम तुहर पुलिस तुहर द्वार “नशा मुक्‍त‍ि “जागरूकता अभियान का आयोजन

```

छत्तीसगढ़/ रायपुर:- थाना तिल्दानेवरा क्षेत्रार्न्तगत नशे से आजादी पखवाड़ा कार्यक्रम तुहर पुलिस तुहर द्वार “नशा मुक्‍त‍ि “जागरूकता अभियान का आयोजन

 

 

 

(सौरभ यादव) तिल्दा-नेवरा:- श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन मे श्रीमान अति.पुलिस अधीक्षक महोदय किर्तन राठौर एवं, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) महोदया श्रीमती अंजली गुप्ता के मार्गदर्शन पर *थाना तिल्दानेवरा* क्षेत्रर्न्तगत नशे से आजादी पखवाड़ा कार्यक्रम तुहर पुलिस तुहर द्वार नशा मुक्‍त‍ि जागरूकता अभियान के तहत थाना तिल्दानेवरा के वार्ड क्र.15, 17 में निवासरत लोगो एंव महिलाओं, युवाओ एवं बच्चों को एकत्रित कर नशा से मुक्ति के लिए नुक्कड़ जागरूकता का कार्यक्रम किया गया।

 

 

 

जिसमें पुलिस स्टाफ द्वारा लोगो को जागरूक करते हुये नशे के दुष्प्रभाव और उससे होने वाली अपराधों के संबंध में अवगत कराया गया एंव लोगों को नशा मुक्त समाज के लिए संकल्पित किया गया उक्त कार्यक्रम में लगभग 35-40 व्यक्ति उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *