-
रेवढ़ा ग्राम पंचायत में शरदीय नवरात्रि की धूमः प्रधान प्रतिनिधि दुःखहरन यादव ने दी हार्दिक शुभकामनाएंविशेष संवाददाता
पावन पर्व शरदीय नवरात्रि के शुभअवसर पर ग्राम पंचायत रेवढ़ा में भक्त्ति और उल्लास का माहौल है। इस पावन पर्व पर ग्राम पंचायत रेवढ़ा के प्रधान प्रतिनिधि दुःखहरन यादव ने समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों को शरदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई व अनेत शुभकामनाएं दी है।
प्रधान प्रतिनिधि दुःखहरन यादव ने अपने संदेश में कहा कि जगज्जननी मां दुर्गा सुख, समृद्धि, शांति और आरोग्यता की देवी हैं। नवरात्रि का यह पावन पर्व हमें अधर्म पर धर्म की विजय, नारी शक्त्ति के सम्मान और आपसी भाईचारे का संदेश देता है।
“मैं जगदम्बा की कृपा से हमारे ग्राम पंचायत रेवढ़ा में सदैव सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली बनी रहे। मां दुर्गा आप सभी की मनोकामनाएं पूरी करें और सभी के जीवन को सुख व आरोग्य से परिपूर्ण करें।”
दुःखहरन यादव
(प्रधान प्रतिनिधि, ग्राम पंचायत रेवढ़ा)
इसके साथ ही उन्होंने ग्रामवासियों से नवरात्रि के इस पावन अवसर पर शांति, सौहार्द और प्रतिबदता के साथ वर्ष मनाने की अपील की है। गांव के विभिन्न हिस्सों और दुर्गा पूजा पंडालों में मां भगवती के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, और पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है।