अमृतसर के ऐतिहासिक दुर्गियाना तीर्थ स्थित श्री बड़े हनुमान मंदिर में विश्व प्रसिद्ध लंगूर मेला बड़ी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ शुरू हो चुका है अश्विन नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले इस दस दिवसीय मेले में देश विदेश और विभिन्न राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु अपने बच्चों के साथ पहुंच रहे है
ऐसी मान्यता है कि जिन परिवारों के संतान नहीं होती है वे यह आकर मन्नत मांगते है और मनोकामना पूरी होने पर माता पिता अपने बच्चे को हनुमान जी का लंगूर बनाकर नतमस्तक करवाने लाते है इस बार 4 महीने के नवजात से लेकर बुजुर्गो तक ने यह रुप धारण किया है
दुर्गियाना मंदिर कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता और सुरक्षा व्यवस्था चिकित्सा शिविर और पेयजल के विशेष इंतजाम किए गए दशहरे के अगले दिन मंदिर परिसर में विशेष स्नान और पूजा अर्चना के बाद यह साधना पूरी होगी और बच्चे अपना चोला उतारेंगे 