ब्रेकिंग न्यूज़ | जिला हापुड़, उत्तर प्रदेश
जिला हापुड़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के आल्हाबख्शपुर में दैनिक भारत समाचार पत्र के नए कार्यालय का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर फीता काटकर विधिवत रूप से कार्यालय का उद्घाटन किया गया, जिसमें क्षेत्र के पत्रकारों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।
नए कार्यालय के शुभारंभ से क्षेत्र में पत्रकारिता को और अधिक विस्तार मिलने की उम्मीद जताई गई। इस अवसर पर जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और आम जनता की आवाज को जिम्मेदारी के साथ प्रशासन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने समाचार पत्र के नए कार्यालय के शुभारंभ पर खुशी जाहिर की और पत्रकारिता के माध्यम से समाजहित में कार्य करने की बात कही।
जिला हापुड़ से राहुल कुमार की रिपोर्ट।