ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

फिरोजाबाद लोक नागरिक कल्याण समिति नगर के नाले,नालियां ढकवाने को जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

```

फिरोजाबाद लोक नागरिक कल्याण समिति
नगर के नाले,नालियां ढकवाने को जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

 

 

 

नगर निगम क्षेत्र में नाली खरंजा ना बनने के कारण सैकड़ों खाली प्लॉटों में भरे गंदे पानी, गंदगी से भरे नाले नालियों के विषय में जिलाधिकारी को अवगत कराया नाले नालियों को नहीं ढाका गया तो सामाजिक संगठनों को करना पड़ेगा सत्याग्रह आंदोलन

 

 

लोक नागरिक कल्याण समिति के तत्वधान में सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र जैन उर्फ सौली भाईय के नेतृत्व में नाले ढाको जागरूकता अभियान के तहत जिला अधिकारी फिरोजाबाद रवि रंजन को ज्ञापन दिया गया और उनसे अपील की गई कि खुले नाले नालियों को ढकबाये
इस अवसर पर नाले ढाको अभियान की टीम ने जिला अधिकारी को बताया कि नगर निगम ने हिमायूपुर,गुरुदेव नगर,मोती नगर,मोमिन नगर,आजाद नगर,छारबाग,सेलाई,सरजीवन नगर, राठौर नगर,मुरली नगर, होंडा वाला बाग,कन्हैया नगर,रैना सहित 50 मोहल्लों में नाली सड़क खरंजा का निर्माण नहीं कराया है जिसके कारण सैकड़ों खाली प्लॉटों में पानी भरा हुआ है तथा नाले नालियों की तली झाड़ सफाई ना होने के कारण मच्छर का लारवा पनपने और संचारी रोग फैलने की संभावना है जिस पर जिलाधिकारी रवि रंजन ने जलभराव और गंदगी वाले मोहल्लों को नोट किया तथा सामाजिक संगठनों से अनुरोध किया कि संचारी रोग की रोकथाम हेतु प्रशासन का सहयोग करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *