ब्यूरो चीफ सुंदरलाल जिला सोलन हिमाचल प्रदेश
कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा के कक्षा छठी के छात्र ईशानवीर सिंह और कक्षा आठवीं के छात्र पुरंजय गर्ग ने ऑनलाइन आयोजित राज्य स्तरीय वर्ल्ड वाइल्ड विज़डम ग्लोबल क्विज़ प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की 40 से अधिक टीमों के बीच जीत हासिल कर नॉर्थ ज़ोन प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। प्रबंध निदेशक श्री हीरा ठाकुर, सीईओ डॉ. संजीव मैनरा और प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम ठाकुर ने विद्यार्थियों को बधाई दी।