*ब्रेकिन न्यूज एटा*
*रिपोर्ट रबी यादव ब्यूरो चीफ एटा*
*इंडियन टीवी न्यूज़*
कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आज एटा जिला मुख्यालय की तहसील एटा सदर पर केंद्र सरकार द्वारा अग्नीपथ योजना के खिलाफ एटा शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में शांतिपूर्ण तरीके से एक दिन का सत्याग्रह किया गया
सत्याग्रह को संबोधित करते हुए एटा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि ने कहा की अग्नीपथ योजना के तहत नौकरी करने वाले युवा 4 वर्ष बाद वापस आकर अपने घर बैठ जाएंगे क्योंकि उसके बाद यह तय नहीं है कि उनको किसी अन्य जगह नौकरी मिलेगी इससे युवाओं का भविष्य बर्बाद हो जाएगा इस योजना को लेकर युवाओं में गुस्सा बड़ा हुआ है यह योजना युवाओं के हित पर कुठाराघात है सरकार को इस योजना के बारे में फिर से सोचना चाहिए और वापस लेना चाहिए
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ठाकुर अनिल सोलंकी ने कहा भारतीय जनता पार्टी के नेता चाहते हैं 4 साल के बाद सैनिक रिटायर होने के बाद उनके कार्यालय पर चौकीदारी करें
युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष आदर्श मिश्रा ने कहा केंद्र सरकार युवाओं को रोजगार के नाम पर धोखा दे रही है कांग्रेस के युवा नेता फैसल हसन अल्पसंख्यक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष रियाज अब्बास ने कहा कि केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार मिलकर इस देश का माहौल खराब कर रही है धर्म के नाम पर लोगों को आपस में लड़ा कर उनको बेरोजगार कर नौकरी छीनी जा रही है युवाओं को हर तरह से परेशान करा जा रहा है इस तरह कर कर केंद्र सरकार इस देश के लाखों नौजवानों के साथ धोखा कर रही है
सत्याग्रह में जलेसर के पूर्व ब्लाक प्रमुख गीतम सिंह राजपूत महारेरा विधानसभा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी तारा राजपूत जिला उपाध्यक्ष दिनेश यादव पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुणेश गुप्ता युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राहुल कृष्णा एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष रजत यादव महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सरिता अंबेडकर अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष चंदन कांत गांधी अल्पसंख्यक शहर कांग्रेस कमेटी के शहर उपाध्यक्ष मुकीम अब्बास अल्पसंख्यक शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद लल्ला बाबू अल्पसंख्यक शहर कांग्रेश महासचिव मोहम्मद सौफ उर्फ सुल्तान अली अब्बास महारेरा के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष महेश वशिष्ठ सकीट ब्लॉक के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र सविता शहर महासचिव फैजल हसन खान युवा नेता मोहित वशिष्ठ अरविंद कश्यप सानू हसन खान प्रमोद बंटी सिंटू कुमार सुनील राजपूत जितेंद्र कुमार शिवकुमार विशेष कुमार पप्पू चौहान जयकुमार कुलदीप सिंह सुखबीर सिंह सोनेलाल विशेष कुमार नेम सिंह राजपूत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे