बदायूं में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई, 5 ई-रिक्शा किये सीज
बदायूं। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने गुरुवार को विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले पांच ई-रिक्शा सीज कर दिए। कार्रवाई के दौरान ई-रिक्शा में सवार बच्चों को सुरक्षित निजी वाहनों से उनके स्कूलों तक पहुंचाया गया।
शासन के निर्देश और जिलाधिकारी के आदेश पर चलाए गए अभियान में वाहनों की जांच की गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से अपील की कि बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने के लिए नियमानुसार संचालित सुरक्षित वाहनों का ही इस्तेमाल करें। विभाग ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।