आज दिनांक 16.10.2026 को पितृपक्ष मेला महासंगम-2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के उपलक्ष्य में पुलिस केंद्र, गया जी में गया पुलिस द्वारा बड़ा खाना एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी, माननीय बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, माननीय बिहार सरकार के मंत्री श्री संतोष कुमार सुमन, पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र, जिलाधिकारी , गया, वरीय पुलिस अधीक्षक, गया एवं नगर पुलिस अधीक्षक, गया सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पितृपक्ष मेला महासंगम-2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवा भाव के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
रिपोर्टर – त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार