सकीट। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सकीट पर शनिवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर अंतरविभागीय ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में संचारी रोगों की रोकथाम और अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग के साथ विकास, शिक्षा, बाल विकास, पशुपालन, कृषि विभाग, नगर पंचायत और संबंधित सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए। अधिकारियों से अपने-अपने विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी और फीडबैक लिया गया। अभियान के तहत आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने तथा शासन के निर्देशों के अनुरूप संचारी रोगों की रोकथाम के प्रयास तेज करने पर जोर दिया गया।
बैठक में खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत, खंड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी और खंड कृषि अधिकारी सहित संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों की सहभागिता निर्धारित थी। अधिकारियों को अभियान से संबंधित रिपोर्ट के साथ प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए थे।
बैठक का उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर संचारी रोग नियंत्रण अभियान को प्रभावी बनाना रहा।