श्री श्री 108 कुंडेश्वर महादेव मंदिर का शिव प्रतिमा नगर भ्रमण|

सबौर प्रखण्ड के ग्राम पंचायत बरारी के नया टोला मीराचक शिव मंदिर के प्रतिमा नगर भ्रमण निकाला गया शिव प्रतिमा रानी तालाब होकर इंजरिंग कॉलेज शिव मंदिर मे शिव प्रतिमा मिलन कराया गया उसके बाद पुनः नया टोला मीराचक शिव मंदिर आकर भ्रमण समाप्त हुआ जिसमे सैकड़ो माता बहने तथा ग्रामीण शामिल थे नया टोला मीराचक मे पहले शिव मंदिर नही था अब शिव मंदिर का निर्माण किया गया पूरे ग्रामवासी मे उत्साह का माहौल था एवम धूम धाम से पूजन किया जा रहा है माता बहने जल भराई भी किया ग्रामीणों के द्वारा शिव पार्वती गणेश नंदी का प्रतिमा 38000 रूपया मूल्य मे खरीद कर प्रतिमा स्थापित किया जा रहा है अब हर साल शिव पूजन धूम धाम से मनाया जाएगा कार्यक्रम मे कमिटी के अध्यक्ष गोपाल ऋषिदेव सचिव बैद्यनाथ तांती कोषाध्यक्ष रुदल मंडल हरिचरण मंडल छुठ्ठु ऋषिदेव उप मुखिया भूलेश्वर मंडल नवल मंडल दुलार मंडल विजय महलदार आदि ग्रामीण शामिल थे|
राहुल कुमार सिंह इंडियन टीवी न्यूज ब्यूरो भागलपुर बिहार