गोण्डा
तहसील करनैलगंज कन्हैयालाल इंटर कॉलेज करनैलगंज की कक्षा 12 की छात्रा सृष्टि शुक्ला को “मिशन शक्ति” कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिन के लिए जिलाधिकारी बनाया गया।
मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण और बालिकाओं को प्रशासनिक कार्यों से जोड़ने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। एक दिन की डीएम बनने के बाद सृष्टि शुक्ला ने जिलाधिकारी कार्यालय में बैठकर जनसुनवाई की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने सृष्टि के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रिपोर्ट श्रीनाथ रस्तोगी जिला स्वाददाता गोण्डा
आई टी एन नैशनल