खबर कानपुर नगर
कानपुर नगर
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में सरसैया घाट नवीन सभागार में समग्र विकास समीक्षा बैठक आयोजित, महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक सुरेंद्र मैथानी, नीलिमा कटियार, राहुल बच्चा सोनकर, MLC सलिल विश्नोई, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण मौजूद, आधारभूत सुविधाओं, निर्माणाधीन परियोजनाओं, औद्योगिक क्षेत्रों, लंबित प्रकरणों की समीक्षा, दीपावली से पहले स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त और सड़क मरम्मत, पटाखा बाजारों में CFO को सुरक्षा निरीक्षण के निर्देश, रिंग रोड पांच पैकेज में 64, 50, 21, 37, 42 प्रतिशत पूर्ण, मेट्रो से क्षतिग्रस्त मार्गों, नालों, सीवर, पाइपलाइन मरम्मत, एलिमको फुट ओवरब्रिज, धोबी घाट-रानी घाट-ट्रांस गंगा सिटी पुल विस्थापितों को मुआवजा, सरैया क्रॉसिंग ROB इसी माह शुरू, डोमनपुर-गढ़ेवा, एलिवेटेड कॉरिडोर, मेगा लेदर क्लस्टर, सैबसी झील, सचौली पुल, सराय मीता पेयजल, KDA, UPSIDA, रूमा औद्योगिक क्षेत्र समीक्षा
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में आज सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक हुई। इसमें महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक सुरेंद्र मैथानी, नीलिमा कटियार, राहुल बच्चा सोनकर, MLC सलिल विश्नोई और जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण मौजूद रहे।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें और विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करें।
दीपावली को देखते हुए उन्होंने नगर निगम को विशेष अभियान चलाकर शहर की सभी स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करने और बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत दीपावली से पहले पूरी करने के निर्देश दिए।
पटाखा बाजारों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन और CFO द्वारा निरीक्षण कर अग्निशमन व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।
NHAI ने बताया कि रिंग रोड 5 पैकेज में बन रहा है – पैकेज-1 में 64%, 2A में 50%, 2B में 21%, 3 में 37% और 4 में 42% काम पूरा। मेट्रो निर्माण से क्षतिग्रस्त मार्गों, नालों, सीवर और पाइपलाइनों को ठीक करने के निर्देश दिए।
एलिमको के पास फुट ओवरब्रिज का फाउंडेशन पूरा, धोबी घाट-रानी घाट से ट्रांस गंगा सिटी पुल से प्रभावित परिवारों को जल्द मुआवजा, सरैया क्रॉसिंग ROB इसी माह शुरू होने की संभावना, डोमनपुर-गढ़ेवा पुल, एलिवेटेड कॉरिडोर, मेगा लेदर क्लस्टर, सैबसी झील संरक्षण, सचौली पुल, सराय मीता पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा हुई।
KDA कॉलोनियों, विद्युत, UPSIDA और रूमा औद्योगिक क्षेत्र के मुद्दों पर भी निर्देश दिए। बैठक में CDO अभिनव जे. जैन, KESCO MD नेहा जैन, नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय, KDA VC अंकुर कौशिक सहित अफसर मौजूद रहे।
जिला क्राइम ब्यूरो कानपुर – दीपक तिवारी