बलरामपुर।
जनपद में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में शनिवार को दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भूमिपूजन किया गया। मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय महादेव मिश्र और नवीन समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय का निर्माण करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम रहे। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चन्द श्रीवास्तव, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी राजीव कुमार यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बृजेश पाल सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र, ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय महादेव मिश्र का निर्माण 24 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।
कृष्णा माथुर ब्यूरो चीफ बलरामपुर