उदयपुर संभाग ब्यूरो चीफ ललित नागद
चित्तौड़गढ़।
डीएसटी चित्तौड़गढ़ एवं थाना डूंगला पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध विस्फोटक सामग्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कसारना गांव से गुर्जनियां रोड पर खेत में बने मकान में संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से करीब 15 क्विंटल बारूद, तैयार बारूदी पटाखे एवं पटाखे बनाने के उपकरण बरामद कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार तथा 2 नाबालिगों को डिटेन किया है तथा घटना के मास्टरमाइंड मुख्य आरोपी को नामजद किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि 16 अक्टूबर 2026 को एएसआई सूरज कुमार, प्रभारी डीएसटी को मुखबिर की सहायता से पुख्ता इनपुट मिले कि डूंगला थाना क्षेत्र के गांव करसाना से गुरजनियां जाने वाले रोड पर खेत में बने एक मकान में भारी मात्रा में बारूद, गंधक आदि भंडारण कर रखा है। इसके अलावा पटाखा बनाने में काम आने वाली अन्य सामग्री भी रखी गई है और अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे हैं।
सूचना विश्वसनीय होने से एएसआई सूरज कुमार मय डीएसटी टीम चित्तौड़गढ़ एवं डूंगला थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करसाना से गुरजनियां जाने वाले रास्ते पर हिम्मत सिंह राजपूत के खेत पर बने मकान में नियमानुसार छापा मारा। छापे के दौरान उक्त मकान में भारी मात्रा में बारूद का जखीरा बरामद हुआ।
पटाखा बनाने में काम आने वाले अन्य उपकरण, सुतली, गोंद, बत्तियां, पेस्ट, प्लास्टिक टब एवं पटाखे पैक करने में काम आने वाले रैपर, तैयार बारूदी पटाखे, बारूदी नलियां, रैपर वाली तथा बिना रैपर लगी नलियां और कच्चा माल बरामद किया गया।
बरामद सामग्री में तीन प्लास्टिक के कट्टे तैयार सुतली बम पटाखे, 9 कट्टे तैयार नलियों वाले बारूदी पटाखे, बारूद से भरे हुए 14 कट्टे एवं 2 कार्टन, पटाखा बनाने में काम ली जाने वाली सुतली के 11 कट्टे, जिनमें प्रत्येक में 6 गठान, खाली पटाखा नलियों के कुल 25 भरे हुए कट्टे, पीला पाउडर के कुल 15 कट्टे तथा अन्य सामान शामिल है। उक्त सभी सामग्री नियमानुसार जब्त की गई। मौके पर पटाखा फैक्ट्री चला रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और दो नाबालिगों को डिटेन किया गया। प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई जारी है।
तरीका वारदात:
प्रकरण में आरोपियों द्वारा सुनसान जगह पर खेत में बने मकान में अवैध रूप से बिना अनुज्ञापत्र के बारूद का जखीरा इकट्ठा किया गया तथा अवैध रूप से पटाखे बनाने की फैक्ट्री चालू कर दी गई। चोरी-छिपे पटाखे बनाने का काम शुरू कर तैयार माल बेचने की फिराक में थे।
गिरफ्तार अभियुक्त:
प्रवेश नागले, पिता देवेन्द्र नागले, उम्र 23 साल, निवासी रेटा खुर्द, थाना सिविल लाइन हरदा, जिला हरदा (मध्य प्रदेश)।
आदिल खान, पिता हयात खां, उम्र 22 साल, निवासी रेटा खुर्द, थाना सिविल लाइन हरदा, जिला हरदा (मध्य प्रदेश)।
देवेन्द्र नागले, पिता कैलाशचन्द्र नागले, उम्र 36 साल, निवासी रेटा खुर्द, थाना सिविल लाइन हरदा, जिला हरदा (मध्य प्रदेश)।
रविन्द्र संखपाल, पिता बाबु संखपाल, उम्र 22 साल, निवासी छोटा बोरगांव फतेहपुर, थाना गणपति, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)।
करण संखपाल, पिता फकिरा संखपाल, उम्र 19 साल, निवासी छोटा बोरगांव फतेहपुर, थाना गणपति, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)।
बाबु संखपाल, पिता पूनम संखपाल, उम्र 40 साल, निवासी छोटा बोरगांव फतेहपुर, थाना गणपति, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)।
संतोष मसाने, पिता सुधाकर मसाने, उम्र 18 साल, निवासी बाड़ा जैनाबाद, थाना सिकारपुरा, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)।
रोहित भाटिया, पिता रमणभाई भाटिया, उम्र 21 साल, निवासी मंडेर, थाना गरबाड़ा, जिला दाहोद (गुजरात)।
अरमान खान, पिता सिकन्दर खान, उम्र 19 साल, निवासी उल्हरदा मोहल्ला, डबल फाटक, थाना कोतवाली हरदा, जिला हरदा (मध्य प्रदेश)।
इसके अतिरिक्त दो नाबालिगों को डिटेन किया गया है।
उक्त घटना के मुख्य मास्टरमाइंड हैंडलर को नामजद किया गया है, जो अपने खेत पर गांव से एक किलोमीटर दूरी पर एकांत में अवैध फैक्ट्री चला रहा था और लोगों को हैंडलिंग करता था। अगर विस्फोट होता तो बड़े स्तर पर जान-माल की हानि होने की संभावना थी। डीएसटी प्रभारी सूरज कुमार सहायक उप निरीक्षक मय टीम ने समय रहते बड़ी विध्वंसक घटना को रोककर जान-माल की हिफाजत की।
पुलिस टीम का विवरण:
पुलिस थाना डूंगला: एएसआई सुमेर सिंह, एएसआई बाबूलाल, हेड कांस्टेबल ललित कुमार, कांस्टेबल ओमप्रकाश, जितेन्द्र, अनिल, जयप्रकाश, मेघचंद एवं रामधन।
डीएसटी चित्तौड़गढ़ की टीम: प्रभारी डीएसटी एएसआई सूरज कुमार, कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह, मनोज कुमार, अरविन्द, जगदीश, कृष्णकान्त, रमेश एवं अशोक।
विशेष भूमिका: एएसआई सूरज कुमार मय डीएसटी टीम।