ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

डांडिया नृत्य से बच्चों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा

```

पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय तुलसीपुर में नवरात्रि स्पेशल कार्यक्रम आयोजित

परसपुर गोण्डा।। पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय तुलसीपुर में शनिवार, 17 अक्टूबर को नवरात्रि स्पेशल डांडिया नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर भारतीय संस्कृति और परंपराओं की सुंदर छटा बिखेरी।

इस दौरान प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ अपनी सभ्यता और संस्कृति से जोड़ना भी जरूरी है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और आपसी सहयोग की भावना विकसित होती है। हमारा प्रयास है कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खुशियों भरा बचपन भी मिले, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।

इस अवसर पर सहायक अध्यापक बृज किशोर तिवारी, पिंकी सिंह सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *