मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने हवाई अड्डे पर नव नियुक्त राज्यपाल का भव्य स्वागत किया
भुवनेश्वर/ओडिशा: ओडिशा के नव नियुक्त राज्यपाल का हवाई अड्डे पर औपचारिक रूप से भव्य स्वागत किया गया। राज्यपाल के हवाई अड्डे पर पहुँचने पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गुलदस्ता भेंट कर उनका राज्य में स्वागत किया।
इस स्वागत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ राज्य के मुख्य सचिव, कई वरिष्ठ मंत्री, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। हवाई अड्डे के परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी, वहीं इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी उपस्थित रहकर राज्यपाल का अभिनंदन किया। स्वागत-अभिनंदन के बाद नव नियुक्त राज्यपाल को एक विशेष कारकेड के माध्यम से राजभवन ले जाया गया।














Leave a Reply