एटा। कोतवाली नगर एटा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त पुष्पेंद्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 17 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11:45 बजे पीपल अड्डा क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त पुष्पेंद्र पुत्र नाथूराम मूल रूप से मध्धूपुर, थाना ढोलना, जनपद कासगंज का निवासी है। वह वर्तमान में एटा के पीपल अड्डा स्थित गली नंबर दो में किराये के मकान में रह रहा था।
आरोपी की गिरफ्तारी मुकदमा अपराध संख्या 359/2026 में धारा 105 बीएनएस और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम 2019 की धारा 34(2) के तहत की गई है। पुलिस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध सच्चिदानंद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह पंवार और उपनिरीक्षक पारस त्यागी शामिल रहे।











Leave a Reply