ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

खेत की मेड़ को लेकर खूनी संघर्ष, फावड़े से युवक घायल

```

सकीट (एटा)। थाना सकीट क्षेत्र के गांव रजपुरा में खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान लाठी-डंडे और फावड़े से हमला किया गया। एक पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक तानकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। फावड़े के वार से प्रदीप घायल हो गया। पीड़ित ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रदीप के अनुसार, गांव के उदयवीर ट्रैक्टर और फावड़े से खेत की मेड़ काट रहे थे। विरोध करने पर उदयवीर, उनके भतीजे सुरजीत और अन्य लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उदयवीर ने अपनी लाइसेंसी बंदूक उसके सीने पर तान दी। वहीं, सुरजीत ने उसके सिर पर फावड़े से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
शोर सुनकर प्रदीप के भतीजे शैलेश और अतुल मौके पर पहुंचे। पीड़ित पक्ष का दावा है कि उन्होंने घटना का वीडियो भी बनाया है। सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।*खेत की मेड़ काटने को लेकर खूनी संघर्ष, लाइसेंसी बंदूक तानने का आरोप*
“फावड़े से सिर पर वार कर युवक को किया घायल, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर”
सकीट (एटा)। थाना सकीट क्षेत्र के गांव रजपुरा में खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान लाठी-डंडे और फावड़े से हमला किया गया। एक पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक तानकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। फावड़े के वार से प्रदीप घायल हो गया। पीड़ित ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रदीप के अनुसार, गांव के उदयवीर ट्रैक्टर और फावड़े से खेत की मेड़ काट रहे थे। विरोध करने पर उदयवीर, उनके भतीजे सुरजीत और अन्य लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उदयवीर ने अपनी लाइसेंसी बंदूक उसके सीने पर तान दी। वहीं, सुरजीत ने उसके सिर पर फावड़े से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
शोर सुनकर प्रदीप के भतीजे शैलेश और अतुल मौके पर पहुंचे। पीड़ित पक्ष का दावा है कि उन्होंने घटना का वीडियो भी बनाया है। सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद
थानाध्यक्ष मधु दुबे का वर्जन: थानाध्यक्ष मधु दुबे ने बताया कि मामले में तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *