ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

सुबह बेटी को बचाने पिता तेंदुए से भिड़ा, ग्रामीणों ने मिलकर पकड़ा

```

नगरी/धमतरी

जिले के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के वनांचल क्षेत्र गांव कारीपानी और अमानारा में 3 दिनों में तेंदुए के लगातार हमलों से दहशत का माहौल है। करीब 15 लोगों पर हमला कर चुका है, जिसमें शुक्रवार सुबह अमानारा गांव में तेंदुए ने 3 लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान अपनी चार वर्षीय बेटी सुहानी मरकाम को बचाने के लिए पिता सुरेश मरकाम तेंदुए से भिड़ गए। पिता के साहस से बेटी की जान बच गई, लेकिन हमले में अन्य ग्रामीण घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नगरी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां एक ग्रामीण की मौत होने की खबर है। मौत की खबर आ रही है।

बेटी को बचाने पिता ने दिखाई बहादुरी

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह अमानारा गांव में चार वर्षीय सुहानी मरकाम अपने घर में रोटी खा रही थी। इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। बेटी को खतरे में देखकर पिता सुरेश मरकाम ने हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए का मुकाबला किया और उसे बचाने में सफल रहे। इस घटना में प्रभु प्रसाद, पिता कांसी, सुरेश मरकाम, पिता श्यामलाल और बीरबल नेताम सहित ग्रामीणों के घायल होने की जानकारी है।

हमले के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मिलकर तेंदुए को पकड़ लिया। लगातार हमलों से परेशान ग्रामीणों के बीच उस समय राहत की उम्मीद जगी, जब हमला करने वाला तेंदुआ पकड़ लिया गया।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर वरुण जैन के अनुसार, पकड़े गए तेंदुए को प्राथमिक उपचार के बाद जंगल सफारी भेजने की तैयारी की जा रही है। वहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उसकी जांच की जाएगी। तेंदुए में रेबीज की आशंका को देखते हुए भी चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले दिनों बोरई पंचायत के आश्रित ग्राम कारीपानी में भी तेंदुए के हमले में तीन ग्रामीण घायल हुए थे। इनमें से एक को जिला अस्पताल रेफर किए जाने की जानकारी मिली थी। वहीं, बस्तर क्षेत्र के बुड़ा में तेंदुए के हमले में घायल लोगों को विश्रामपुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उपचार के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत होने की जानकारी भी सामने आई थी।

संवाददाता विवेक कन्नौजे 

नगरी धमतरी छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *