बहराइच:
किसान पी.जी. कॉलेज, बहराइच के ड्राइंग एंड पेंटिंग विभाग द्वारा नवरात्रि के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “माँ दुर्गा के नौ रूप, नारी शक्ति और विकसित भारत में बेटी की भूमिका” रहा। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर विभाग प्रभारी डा सविता वर्मा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं से विद्यार्थियों में संस्कृति और कला के प्रति जागरूकता बढ़ाती हैं। प्रतियोगिता में प्रथम आर्यन द्वितीय महक वाल्मीकि तृतीय स्थान सौरभ मौर्य और पायल वर्मा रहे।
