साइबर क्राइम थाने का एसएसपी ने किया फिता काटकर उद्घाटन।
बदायूं। बढते डिजिटल फ्रॉड और ऑनलाइन अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चित्रांश नगर में अत्याधुनिक साइबर क्राइम थाने का उद्घाटन किया गया थाने का उद्घाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने फिता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
एसएसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध एक बड़ी चुनौती बन चुका है एक नया थाना न केवल अपराधियों को पकड़ने में मदद करेगा बल्कि आम नागरिकों को जागरुक कर उनके डिजिटल स्पेस को सुरक्षित रखेगा। इस अवसर पर एसपी सिटी अभिषेक कुमार, एसपी देहात हृदेश कठेरिया,सहायक एसपी/ क्षेत्राधिकारी नगर सुमेल मिलिंद जाधव, प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह, थाना सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली माधौ सिंह बिष्ट, महिला प्रभारी महिला थाना ज्योति सिंह, थाना साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार वर्धन के साथ साइबर क्राइम के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

