खेत पर बने ट्यूबवेल पर संदिग्ध परिस्थितियों मिला 45 वर्षीय किसान का शव, मौत की वजह बनी पहेली
बदायूं में किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज।
बदायूं । थाना सहसवान क्षेत्र में खेत पर स्थित ट्यूबवेल पर संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बाकेलाल निवासी गांव जरीफपुर गड़िया के रूप में हुई है। किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल मौत की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।जानकारी के मुताबिक, किसान का शव खेत पर स्थित ट्यूबवेल के पास मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और पीआरवी टीम मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर किसान के शरीर पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिलने की बात सामने आई है, जिससे मौत की गुत्थी और उलझ गई है।
परिजनों की तहरीर के बाद पुलिस ने पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे किसान की मौत के कारणों का पता चल सके। आखिर किसान की मौत कैसे हुई? क्या यह सामान्य मौत थी या इसके पीछे कोई अन्य वजह है? इन सवालों के जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे। फिलहाल किसान की मौत को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि पुलिस मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने में जुटी है।

