“बिहार मोतीहारी से अमरजीत सिंह*
*चंपारण प्रीमियर लीग का होगा आगाज*
ईस्ट चंपारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन(इसीडीसीए) के तत्वाधान में पहली बार चंपारण प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा हैं।टूर्नामेंट का आयोजन 20-30 नवंबर के बीच पटना में होगा।
स्थानीय चांदमारी मोतिहारी अवस्थित डोसा-प्लाजा प्रतिष्ठान के परिसर में आयोजित प्रेस-कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए बीसीए गवर्निंग काउंसिल सह पूर्व इसीडीसीए सचिव कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम ने बताया कि इस टूर्नामेंट में दोनों चंपारण(पूर्वी व पश्चिमी) से 6 टीमे भाग लेंगी। प्रत्येक टीम में सीनियर खिलाड़ियों के साथ 2-2 अंडर-16 व अंडर-19 आयु-वर्ग के खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा।साथ ही साथ प्रत्येक टीम में बीसीए के राष्ट्रीय स्तर के 2-2 खिलाड़ियों को गेस्ट प्लेयर के रूप में टीम में रखा जाएगा ताकि उनके अनुभव का फायदा अन्य खिलाड़ियों को मिल सके। लीग राउंड में प्रत्येक टीम को 5-5 मैच खेलने का मौका मिलेगा।ग्रुप स्टेज की शीर्ष दो टीमो के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।वही श्री गौतम ने बताया कि नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में खिलाड़ियों का ट्रायल लेकर टीम की घोषणा कर दी जाएगी।खिलाड़ियों का ट्रायल मोतिहारी में लिया जाएगा लेकिन मोतिहारी में टर्फ विकेट की अनुपलब्धता के कारण टूर्नामेंट के मैच मसौढ़ी(पटना) के पंकज स्पोर्ट्स एकेडमी ग्राउंड पर खेले जाएंगे।टूर्नामेंट के दौरान पटना में सभी 6 टीमो के खिलाड़ियों व टीम स्टाफ का आवास,भोजन व आवागमन की व्यवस्था आयोजन समिति के द्वारा किया जाएगा।इस ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी जी के स्पोर्ट्स प्रतिष्ठान से संपर्क कर रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।
मौके पर आयोजन समिति के सदस्य राशिद जमाल खान,प्रकाश कुमार कन्हैया,प्रीतेश रंजन, गुलाब खान,डॉ नवनीत कुमार,एजाज अंसारी,अभिषेक कुमार छोटू सहित अन्य गणमान्य की भी उपस्थिति रही।
रिपोर्ट;अमरजी सिंह

