हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत।

उसावां/बदायूं। दिन बुधवार को एक भयंकर दर्दनाक हादसा हो गया उसावां अकबरपुर रोड पर स्थित दुकानों में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान 45 वर्षीय मजदूर हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
यह हादसा कस्बा उसावा के अकबरपुर रोड पर स्थित नारायण गुप्ता पुत्र हरिराम गुप्ता की दुकानों का है जहां कस्बा उसावां के वार्ड नंबर 3 निवासी प्रमोद सागर 45 वर्ष पुत्र परमेश्वरी दुकानों की छत पर 33 हजार बोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है सूचना मिलते ही मजदूर के परिजनों में कोहराम मच गया है और रो रोकर बुरा हाल है घटना के बाद निर्माण स्थल पर सुरक्षा के इंतजामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं वहीं अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
