अशोकनगर: नवीन कृषि उपज मंडी में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर, किसानों की सुविधा पर दिया जोर
अशोकनगर। कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने नवीन कृषि उपज मंडी का निरीक्षण कर मंडी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंडी सचिव को किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि मंडी में उपज विक्रय के लिए आने वाले किसानों की ट्रालियों को निर्धारित क्रम में व्यवस्थित रूप से खड़ा कराया जाए, ताकि मंडी परिसर में अव्यवस्था न हो और किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
कलेक्टर ने फसल विक्रय के लिए मंडी पहुंचने वाले किसानों को विधिवत टोकन प्रदान करने के निर्देश भी दिए। इससे उपज विक्रय की प्रक्रिया व्यवस्थित और सुगम तरीके से संपन्न हो सकेगी।
उन्होंने मंडी सचिव को निर्देशित किया कि मंडी में व्यवस्थाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसानों को अपनी उपज बेचने के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। कलेक्टर ने किसानों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने पर जोर दिया।
