मऊ: कुएं से नवजात बच्ची बोरे में सुरक्षित मिली
मऊ जिले के घोसी कोतवाली के पांडेपार गांव में गहरे कुएं से एक नवजात बच्ची की रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। करीब 15 फीट गहरे कुएं में बोरे के अंदर बच्ची मिली, जिसे पुलिस ने बाहर निकालकर सीएचसी बड़राव पहुंचाया। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्ची को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को सूचना दी गई और बच्ची को वन स्टॉप सेंटर की स्टाफ नर्स के साथ चाइल्ड हेल्पलाइन की देखरेख में सौंपा गया। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कुएं में बच्ची किसने छोड़ा था।
पत्रकार हरिओम कुमार बाँ
ठा से
